ऋषिकेश

बाल दिवस पर छात्र-छात्राओं की वेस्ट टू वंडर पार्क की सैर

ऋषिकेश। बाल दिवस पर नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला ने स्कूली छात्र-छात्राओं को निकाय के अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी। साथ ही उन्हें वेस्ट टू वंडर पार्क की सैर भी कराई।

गुरुवार को निकाय प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक के प्रति जागरूक करने के लिए निकाय सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। उन्हें प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और रोकथाम की जानकारी दी गई।

इसके बाद सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट की अग्रुवाई में छात्र-छात्राओं को खारास्रोत स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में गीले, सूखे और हानिकारक कूड़े के प्रबंधन की जानकारी दी गई। उन्हें संबंधित मशीनों ट्रेसकॉन, ट्रॉमल, कॉम्पेक्टर, बायोरेमिडेशन और इन्सलरिनेशन के कार्यों से भी अवगत कराया गया।

वहीं छात्र-छात्राओं को वेस्ट टू वंडर पार्क की सैर कराई कर वेस्ट से बनी सामग्रियों के बारे में बताया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्वच्छ दीपावली-शुभ दीपावली और राज्य स्थापना दिवस रजतोत्सव में सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए।

मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, पूर्णानंद इंटर कॉलेज के अध्यापक राजवीर सिंह नेगी, कार्यदायी संस्था जेबीबी टेक्नोक्रेट के सुपरवाइजर प्रमोद, सुधीर मिश्रा, प्रोजेक्ट इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव, सदस्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 प्रज्जवल शर्मा, मनीष भट्ट, अंकित जगूड़ी, सुनील सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button