ऋषिकेश
विधायक अग्रवाल ने बांटे आर्थिक सहायता के चेक

ऋषिकेश, 24 जुलाई। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से जारी आर्थिक सहायता के 20 चेक वितरित किए।
अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष जरूरतमंदों के लिए एक सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए कठिन परिस्थितियों में लोगों को समय पर राहत पहुंचाई जा रही है। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी।
मौके पर तहसीलदार प्रदीप नेगी, मनोज ध्यानी, दीपक बिष्ट, अरविंद चौधरी, विपिन कुकरेती, सुनीता देवी, राजबीर, मधु डबराल आदि मौजूद थे।



