मुख्यमंत्री धामी ने सुनी प्रदेभर से आए नागरिकों की समस्याएं

देहरादून, 24 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर से से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक जनसमस्या का संवेदनशीलता, पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ समाधान सुनिश्चित करें। ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित व सुशासन के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। कहा कि प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सरकार का दायित्व है। प्रत्येक अधिकारी जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं के समाधान में पूर्ण संवेदनशीलता व उत्तरदायित्व का परिचय दें।
मुख्यमंत्री ने आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप को प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। कहा कि जिन मामलों का समाधान जिला या विभागीय स्तर पर संभव है, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए। जिनमें उच्च स्तर पर निर्णय अपेक्षित है, उन्हें शीघ्र आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया जाए।



