धर्म कर्म

आंशिक चंद्रग्रहण भी लाभकारी, 6 राशियों की लगेगी लॉटरी

19 नवंबर को सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण, प्रदेश और देश की सरकारें रहें सावधान

वर्ष 2021 का अंतिम और इस सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 19 नवंबर शुक्रवार के दिन लगेगा। आंशिक होने के बावजूद यह इस शताब्दी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण है। चंद्रग्रहण 19 नवंबर को सुबह से शुरू होकर दोपहर में समाप्त होगा। क्योंकि पूर्णमासी तिथि 18 नवंबर को साढ़े 12 बजे लगकर नवंबर को दोपहर 2.35 बजे समाप्त हो जाएगी।

ज्योतिषाचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि सौरमंडल की गणना में यह चंद्रग्रहण भारतवर्ष के असम और अरुणाचल प्रदेश में ही दिखाई देगा। एशिया महाद्वीप, प्रशांत महासागर, अमेरिका और इंडोनेशिया में इस चंद्रग्रहण का विशेष प्रभावी रहेगा। बताया कि चंद्रग्रहण भले ही आंशिक हो, भूमंडल पर उसका असर पूरा ही रहता है। आंशिक ग्रहण का सूतक नहीं के बराबर माना जाता है।

राशियों पर चंद्रग्रहण के प्रभाव पर आचार्य ने बताया कि 12 में से 6 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह चंद्रग्रहण लाभदायक साबित होगा।यह चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र पर घटित हो रहा है, इसलिए इस राशि के लिए नुकसानदेह है। परंतु मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर, और मीन राशि के लिए वरदान साबित होगा। सब तरफ से खुशियां प्राप्त होंगी, प्रमोशन और व्यापार में वृद्धि, संतान प्राप्ति जैसे योग इन राशि के जातकों के लिए बन सकते हैं।

तंत्र मंत्र सिद्धि पर डॉ. घिल्डियाल ने बताया कि 18 तारीख की रात्रि मंत्र सिद्धि और यंत्र सिद्धि के लिए बहुत शुभ है। वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि के जातक रोगग्रस्त हो सकते हैं, धन हानि, संतान को कष्ट व्यापार में हानि, भूमि भवन संबंधी नुकसान की भी आशंका है। इसलिए इन जातकों को सावधानी रखनी होगी।

उन्होंने बताया इस ग्रहण के प्रभाव से देश में भूकंप, आगजनी, सड़क दुर्घटनाओं के योग बन रहे हैं। प्रदेश और देश की सरकारों को सावधान रहना चाहिए।

 

 

 

संपर्क मो. – 9411153845

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button