उत्तराखंडसियासत

‘किशोर’ चुनाव मैदान में उतरने को तैयार, बशर्ते….!!

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Assembly Election) प्रक्रिया के तहत नामांकन (Nomination) की आखिरी तारीख के लिए अब सिर्फ दो दिन ही बचे हैं। लेकिन अभी तक इस चुनाव में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय (Kishor Upadhyay) की क्या भूमिका रहेगी, इससे संशय के बादल नहीं छंटे हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि किशोर टिहरी विधानसभा सीट (Tehri Assembly) से चुनाव लड़ने को तो तैयार हैं, लेकिन उन्होंने एक शर्त भी रखी है! अगर उनकी यह शर्त मंजूर होती है, तो वह एकबार फिर टिहरी से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

बता दें, कि कुछ समय पहले तक किशोर उपाध्याय को कांग्रेस (Congress) से टिहरी सीट पर टिकट मिलना निश्चित था। यहां तक कि उन्हें पार्टी ने चुनाव संचालन समिति के अधीन समन्वय समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी दी गई थी। लेकिन तभी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। उनपर भाजपा के करीब होने और पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया गया। बताया जाता है कि इस पत्र के बाद आज तक उन्होंने कांग्रेस पार्टी के किसी कार्यक्रम में शिरकत नहीं की।

इससे पूर्व भी किशोर उपाध्याय और चुनाव अभियान समिति के प्रमुख हरीश रावत (harihsh Rawat) के बीच जुबानी जंग चलती रही। जिसके चलते पहले की तरह इस पत्र के बाद फिर से किशोर को लेकर मीडिया में तमाम तरह की अटकलें चलने लगी। जिन्हें भाजपा और कांग्रेस के टिहरी की सीट पर प्रत्याशी तय नहीं करने से और भी बल मिला। बताया जाता है कि इसबीच किशोर उपाध्याय दिल्ली पहुंचे और कई दिनों तक वहां डटे रहे। वहां उनकी कांग्रेस और भाजपा के नेताओं से बातचीत की चर्चाएं रही। लेकिन जब कोई नतीजा नहीं निकला, तो वह लौट आए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उन्होंने कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा है कि अगर उनके खिलाफ निष्कासन के पत्र को वापस ले लिया जाए तो वह टिहरी विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। लिहाजा, अब गेंद कांग्रेस के पाले में है। देखना है कि कांग्रेस उनकी शर्त कबूल करती है या नहीं!! और शर्त मंजूर नहीं होने पर उनका अगला स्टैंड क्या रहेगा??

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button