पौड़ी गढ़वालरोजगार

कोटद्वार में 16 को रोजगार मेला, 500 पदों पर भर्ती

Job Fair : पौड़ी (गढ़वाल), 9 अगस्त। जिला प्रशासन और कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से 16 अगस्त को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार में एकदिनी रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले में करीब 500 युवाओं के चयन की संभावना है।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में हरिद्वार, देहरादून और कोटद्वार क्षेत्र की 10 से 15 प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों के प्रतिभाग करने की संभावना है। इन कंपनियों में करीब 500 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर), मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा, बीटेक, एमटेक (मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल), बीबीए, एमबीए, स्नातक और बीएससी, एमएससी (केमिस्ट्री) समेत विभिन्न शैक्षिक व तकनीकी योग्यता वाले युवा प्रतिभाग कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा की दो प्रतियां, दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की मूल व छायाप्रतियां, सेवायोजन पंजीकरण प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय में 9927477709, 9917250670 व 8171307685 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button