उत्तराखंडदेश-विदेशसियासत

राजनेताओं नाम पर क्या हैं ‘हरदा’ के रैपिड थॉट

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत कदावर नेता होने के साथ ही उनकी हाजिर जवाबी भी कमाल की है। राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खास नेताओं का नाम सामने आने पर उनके मन में तात्कालिक जवाब क्या रहता है, यह जानना बेहद दिलचस्प है। हरदा ने एक चैनल के रैपिड राउंड में ऐसे सवालों पर क्या जवाब दिए आप भी जानिए। उन्होंने इस वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर शेयर भी किया है।

राहुल गांधी- भविष्य की संभावना, कल के प्रधानमंत्री।
प्रियंका गांधी- राहुल गांधी की शक्ति, कांग्रेस की ताकत।
सोनियां गांधी- हम सबके लिए मातृत्व भाव वाली, जो सबको जोड़कर रखती हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- कहीं-कहीं पर जिनके कदम जिस रास्ते पर लोकतंत्र जाना चाहिए था उससे भाग रहे हैं। असहिष्णुता उनके राज्य उनके शासनकाल की पहचान बन रही है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी- अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत- बड़े गौर से सुन रहा था जमाना, वहीं सो गए दास्तां कहते-कहते।
प्रीतम सिंह- भविष्य की संभावना, कांग्रेस के कल के भविष्य।
गणेश गोदियाल- कांग्रेस की शक्ति और कांग्रेस को जोड़कर आगे बढ़ाने वाली शख्सियत।

हरक सिंह रावत- एक बहका हुआ कदम।
अनिल बलूनी- कल के विपक्ष की अच्छी संभावना। बहरहाल दिगभ्रमित न हों।
बिशन चुफाल- समय से पहले चुक गए, पार्टी ने उन्हें चुकता कर दिया।
सतपाल महाराज- खट्टे अंगूर।
यशपाल आर्य- कल की आकांक्षा। दलित सीएम के रूप में मैं जिस चेहरे को देखता हूं, उनके से एक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button