ऋषिकेशसियासत

Rishikesh: कांग्रेस ने महानगर में 10 मंडलम अध्यक्ष किए घोषित

Rishikesh Congress : ऋषिकेश। कांग्र्रेस ने संगठन का विस्तार करते हुए महानगर में 10 मंडलम ईकाईयों के गठन की घोषणा कर दी है। पार्टी ने मंडलम के मनोनीति अध्यक्षों से पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की उम्मीद जताई है।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन महारा और जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल की संस्तुति पर ऋषिकेश महानगर में सांगठनिक 10 इकाई मंडलम घोषित कर दिए गए हैं। जिनमें त्रिवेणी मंडलम का अध्यक्ष राजेश शाह, झंडा मण्डलम का कमल बनर्जी, इंदिरा मंडलम का रविन्द्र भारद्वाज, नेहरु मंडलम का सुमित त्यागी, सुभाष मंडलम का मुकेश जाटव को बनाया गया है।

वहीं शास्त्री मंडलम अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, भरत मंडलम अध्यक्ष निर्मला कुमाई, शिवाजी मंडलम अध्यक्ष आशीष रतूड़ी, मालवीय मंडलम अध्यक्ष ममता रमोला, मीरा मंडलम अध्यक्ष सचवीर भंडारी को मनोनीत किया गया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी मनोनीत अध्यक्ष अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वह्न कर राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भावना व पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button