ऋषिकेशसियासत

Rishikesh: कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू

पहले दिन विचार गोष्ठी में सरकार को घेरा, आमजन तक पहुंचने का संकल्प

Politics : ऋषिकेश। तीर्थनगरी में कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरूआत हो गई। पहले दिन आयोजित विचार गोष्ठी में कांग्रेसजनों ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न आदि मुद्दों पर सरकार को घेरा। वहीं अभियान के जरिए कांग्रेस की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प जताया।

रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आवाह्न पर तीर्थनगरी में पार्टी के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरूआत की। बताया कि विधानसभा क्षेत्र में अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता शहर से लेकर गांवों तक पदयात्रा और नुक्कड़ सभाएं करेंगे। इस दौरान आमजन को प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि मसलों पर प्रदेश सरकार की नाकामियों को साझा किया जाएगा।

एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले छह वर्षों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, महंगाई, बेरोजगारी आदि मसलों पर फेल साबित हुई है। ब्लॉक अध्यक्ष श्यामपुर विजयपाल रावत और रायवाला गोकुल रमोला ने कहा अभियान में लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उन मुद्दों पर आवाज उठाई जाएगी।

गोष्ठी में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, विमला रावत, शैलेन्द्र बिष्ट, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, दीपक जाटव, छात्रसंघ अध्यक्ष साक्षी तिवारी, मनोज गुसाईं, चंदन सिंह पंवार, अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, राजेन्द्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, जगजीत सिंह जग्गी, विक्रम भंडारी, सिंह राज पोशवाल, मदन सिंह बिष्ट, सौरभ नैथानी, अरूण जाटव, सरोजनी थपलियाल, शोभा भट्ट, रोशनी देवी, रामकुमार भतालिये, प्रदीप चंद्रा, मुकेश जाटव, कमलेश जाटव, पुरंजय भारद्वाज, सावित्री देवी, रूकम पोखरियाल, राजेन्द्र जाटव, राजकुमार तलवार, गौरव राणा, आदित्य झा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button