उत्तराखंड

गांधी जयंती पर राइंका आईडीपीएल में गूंजी रामधुन

शिखर हिमालय डेस्क
ऋषिकेश। राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती रामधुन के साथ ही गांधी के भजनों की धुनें गूंजी। इस दौरान छात्र-छात्राओं को बापू और शास्त्री के आदर्श जीवन के प्रसंगों से अवगत कराया गया।

शनिवार को विद्यालय में सुबह आठ बजे प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों ने आजादी के संधर्ष को मुकाम तक पहुंचाया। जिसके चलते गांधी राष्ट्रपिता तो शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने। दोनों ने ही ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, कर्मठता और सादगी की मिसाल कायम की। कहा कि हमें भी उन्हीं आदर्शों को अपनाकर आगे बढ़ना होगा। प्रिसिपल ने छात्रों से अपने कौशल और समय का सदुपयोग करने का गुरुमंत्र भी दिया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रभारी सचिव डॉ. चंडीप्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि महात्मा गांधी पर भगवान राम के जीवन का गहरा असर पड़ा। उन्होंने अहिंसा का पाठ रामायण से ही सीखा। हमें बापू के सद्विचारों को अपनाना चाहिए।

इसबीच शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने रघुपति राघव राजाराम.., वैष्णव जन तो तेने कहिए… के साथ रामधुन और भजन गाए। संगीत शिक्षिका मोनिका रौतेला, डॉ. चंडीप्रसाद घिल्डियाल ने संगत की।

इस अवसर पर एलएम जोशी, आरएस विश्वकर्मा, सरोज लोचन, आरपी नौटियाल, कोमल तोमर, सूरज मणि, डॉ. संजय ध्यानी, विजयपाल सिंह, श्यामसुंदर रयाल, जेपी रियाल, सुशील रावत, लता अरोड़ा, हरेंद्र राणा, मनोज कुमार गुप्ता, बद्री सती, शिवचरण लखेड़ा, इंदु नेगी, ज्योति, किरण, सरोजिनी सजवाण, सुशील सैनी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button