देहरादून

पीएम से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

मुख्य सचिव ने की समीक्षा, काम समय पर पूरा करने के निर्देश

देहरादून, 30 जून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिलान्यास की गई विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश में संचालित 40 परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने संबंधित सचिवों से कहा कि परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने पर्यटन विभाग को महासू देवता, हनोल में समग्र बुनियादी ढांचे के विकास और जागेश्वर धाम मंदिर से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

शहरी विकास विभाग को देहरादून में जलापूर्ति, सीवरेज और जल निकासी प्रणाली से संबंधित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर उन्हें शीघ्र पूरा करने को कहा गया। वहीं, ऊर्जा विभाग को लखवाड़ बहुद्देश्यीय परियोजना, बनबसा, पीपलकोटी और घनसाली सब स्टेशनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य अंतिम चरण में है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने 13 जिलों की 73 पेयजल योजनाओं, पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों और पुलों के निर्माण और नमामि गंगे के तहत ऊधमसिंह नगर में नदी पुनर्जीवन कार्य को भी शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया।

बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एल. फैन्नई, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव शैलेश बगौली, दिलीप जावलकर, डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम, रविनाथ रामन, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार, डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय, सी. रविशंकर, युगल किशोर पंत, रणवीर सिंह चौहान, राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button