Rishikesh: मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की रघुनाथ मंदिर में सफाई

ऋषिकेश। भाजपा जिला इकाई की ओर से त्रिवेणीघाट स्थित रघुनाथ मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
रविवार को स्वच्छता अभियान के दौरान मंत्री अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भाजपा देशभर में मकर संक्रांति पर्व से कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में रघुनाथ मंदिर परिसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कहा कि श्रीराम सभी भारतवासियों के आदर्श हैं। लंबे संघर्षों के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में 22 जनवरी को विराजमान होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका विधिवत लोकार्पण करेंगे, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। इस दौरान अग्रवाल ने आमजनमानस को पूजित अक्षत व श्रीराम मंदिर के चित्र भी वितरित किए।
मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा रविन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, निवर्तमान मेयर अनिता ममगाई, संदीप गुप्ता, दीपक धमीजा, नितिन सकसेना, मनोज ध्यानी, पुष्पा ध्यानी, शिवकुमार गौतम, राजेश दिवाकर, रमेश अरोड़ा, नीलम चमोली, राहुल अग्रवाल, गणेश रावत, रूपेश गुप्ता, प्रदीप कोहली रोमा सहगल आदि मौजूद थे।
महिला मोर्चा ने वितरित की खिचड़ी
मकर संक्रांति पर्व पर महिला मोर्चा द्वारा त्रिवेणीघाट पर खिचड़ी वितरण किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, माधवी गुप्ता, सरोज डिमरी, सुधा असवाल, निवेदिता सरकार, रीता गुप्ता, गुड्डी कालूड़ा, लक्ष्मी गुप्ता, उषा मण्डल, अनिता तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।
अखंड रामायण पाठ दरबार में पहुंचे अग्रवाल
त्रिवेणीघाट पर रामायण पाठ पंडाल में मंत्री अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंडित वेद प्रकाश, महंत लोकेश दास, संजय व्यास, दीपक बिष्ट आदि मौजूद थे।