उत्तराखंडसियासत

भाजपा प्रदेश में खो चुकी है अपनी साखः शूरवीर

प्रतीतनगर और हरिपुरकलां में सजी कांग्रेस की चौपाल

शिखर हिमालय डेस्क
रायवाला। उत्तराखंड कांग्रेस के चौपाल कार्यक्रम के तहत प्रतीतनगर और हरिपुरकलां में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ग्रामीणों से संवाद कर उनके मन की थाह लेने की कोशिश भी की।

प्रतीतनगर स्थित होशियारी देवी मन्दिर और हरिपुरकलां के गोल कोठी के पास कांग्रेस की चौपाल सजी। हरिपुरकलां में पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि नकारापन के कारण भाजपा प्रदेश में अपनी साख खो चुकी है। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में सरकार विकास विहीन हो गई है। आज भी कांग्रेस सरकार के समय के विकास कार्य ही नजर आ रहे हैं। इसलिए 2022 में कांग्रेस की वापसी जरूरी है।

पूर्व ग्रामप्रधान और महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री सविता शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। जनता में परिवर्तन की लहर है। पार्टी ने प्रत्याशियों का चयन सही किया तो 2022 में कांग्रेस का सत्ता में आना तय है। उन्होंने जनता से भी सही गलत को परखने की सलाह दी।

चौपाल में एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, सचिव मनोज गुसाईं, गोर्खाली सुधार सभा अध्यक्ष क्षेत्र बहादुर मल्ल, बर्फ सिंह पोखरियाल, प्रेमलाल शर्मा, अनिल शर्मा, तुसार कपिल, मुकेश मनोडी, ओमप्रकाश पांडे, राधारमण अधिकारी, हरिप्रसाद अधिकारी, टीका बहादुर थापा, गोपाल थापा क्षेत्री, विष्णु थापा, भारत लखेड़ा, विकाश मिश्रा, इवकला शर्मा, शान्ति मल्ल, सपना गोसाईं, धनकला शर्मा, दीपा चमोली, ममता गोसाईं, आशा जोशी, सीमा कोठारी, नीलम शुक्ला आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button