उत्तराखंड

सतीश प्रदेश अध्यक्ष और विनोद बने महामंत्री

संस्कृत छात्र सेवा समिति के प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

शिखर हिमालय डेस्क
ऋषिकेश। संस्कृत छात्र सेवा समिति की प्रबंध कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव संपन्न हो गया। आम सहमति से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सतीश तिवारी और महामंत्री के पद पर विनोद नौटियाल का चयन किया गया। इस दौरान नए पदाधिकारियों ने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ ही संस्कृत विद्यालयों की समस्याओं का समाधान तलाशने को प्रयास करने का संकल्प जताया।

कैलासगेट मुनिकीरेती स्थित ओमकारानंद भवन में समिति के चुनाव की प्रक्रिया संचालन समिति के संयोजक सुभाष चंद्र डोभाल, सदस्य शांतिप्रसाद मैठाणी, जितेंद्र भट्ट, मनिराम पैन्यूली, राकेश सेमवाल, डॉ. जनार्दन कैरवान, नरेंद्र सकलानी, विनायक भट्ट, मनोज शर्मा, सुशील नौटियाल, पुरुषोत्तम कोठारी की देखरेख में पूरी हुई। डोभाल ने नई प्रबंध कार्यकारिणी के चयनित पदाधिकारी सतीश तिवारी अध्यक्ष और विनोद नौटियाल के नामों की की विधिवत घोषणा की। साथ ही उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

इस अवसर पर सतीश तिवारी ने संस्कृत भाषा, छात्रों और विद्यालयों के हितों के मद्देनजर काम करने का संकल्प जताया। महामंत्री विनोद नौटियाल ने कहा कि समिति प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाकर जनपदों में भी समिति का गठन किया जाएगा।

पूर्व अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सुरेश पंत, जनपद देहरादून अध्यक्ष संदीप उनियाल समेत विभिन्न संस्कृत विद्यालयों के छात्र प्रतिनिधियों ने चुनाव में प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button