Rishikesh: चंद्रभाग नदी किनारे से तीन टन कूड़ा एकत्र
नगर निगम ने बस अड्डे से चंद्रभाग पुल तक चलाया अभियान

ऋषिकेश। नगर निगम ने शही विकास निदेशालय के आह्वान पर शहर के विभिन्न स्थानों पर नए साल के पहले दिन व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब तीन टन कूड़ा एक किया गया। साथ ही आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।
गुरुवार को नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के निर्देशन में निगम चार टीमों ने चंद्रभागा नदी किनारे बस अड्डे से चंद्रभागा पुल तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान निगम की टीमों ने नदी किनारे फैले कचरे को एकत्र कर सेग्रीगेट कर निस्तारण केंद्र भेजा।
इस दौरान नगर आयुक्त बिनवाल और टीम ने आसपास के लोगों से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग देने की अपील की। साथ ही उन्हें नदी किनारे पर कूड़ा कचरा ना डालने को प्रेरित किया। कहा कि अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को कचरा अलग-अलग कर निगम के स्वच्छता वाहनों ही दें।
उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान टीम में नगर आयुक्त के साथ ही सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, सफाई सुपरवाइजर और पर्यावरण मित्र शामिल रहे।



