देश-विदेश

भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, इन राज्यों के गवर्नर भी बदले

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपाल बदल दिए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर दिया है। कोश्यारी के स्थान पर रमेश बैस को महाराष्ट्र नया राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा लद्दाख के एलजी राधाकृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर हो गया है। उनकी जगह अरुणाचल के ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का एलजी बनाया गया है।


राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, गुलाब चंद कटारिया को असम, शिवप्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्रप्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।


वहीं, राष्ट्रपति ने आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।


बता दें कि भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की थी। वहीं, कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भी उन्होंने राज्यपाल पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button