
BJP’s New Central Executive : नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नए केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है।
नए पदाधिकारियों में देश के विभिन्न राज्यों से 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव समेत राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष के पदों पर एक-एक नामों की घोषणा की गई है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में डॉ रमन सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया, रघुवर दास, सौदान सिंह, बैजयंत पांडा, सरोज पांडे, रेखा वर्मा, डीके अरूणा, एम चौबा एओ, अब्दुल्ला कुट्टी, लक्ष्मीकांत बाजपेई, लता उसेंडी व तारिक मंसूर का नाम शामिल है।
राष्ट्रीय महामंत्री में अरुण सिंह कैलाश विजयवर्गीय दुष्यंत कुमार गौतम तरुण चुग विनोद तावड़े सुनील बंसल संजय बंदी राधा मोहन अग्रवाल का नाम है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन का दायित्व फिर से बीएल संतोष को दिया गया है। शहर संगठन महामंत्री शिव प्रकाश को बनाया है।
राष्ट्रीय सचिव में विजय राहटकर, सत्या कुमार, अरविंद मेनन, पंकजा मुंडे, डॉ नरेंद्र सिंह रैना, डॉ अलका गुर्जर, अनुपम हाजरा, ओम प्रकाश धुर्वे, ऋतुराज सिन्हा आशा लाकड़ा, कामाख्या प्रसाद तासा, सुरेंद्र सिंह नागर व अनिल अंटोनी को रखा गया है।
केंद्रीय कोषाध्यक्ष पद का दायित्व राजेश अग्रवाल और सह कोषाध्यक्ष का उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को दिया गया है।