रोजगार
डोईवाला में 25 को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर

देहरादून, 24 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत डोईवाला विकासखंड में 25 सितंबर (कल) बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे से शुरू शिविर में विभागीय स्टॉलों पर सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
खंड विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि शिविर में विभागीय कार्मिकों के अलावा सांसद, विधायक और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे।
बीडीओ ने क्षेत्रवासियों से शिविर में अधिक संख्या में पहुंच कर पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।



