हरिद्वार

चुनौतियों को कार्यकुशलता से अवसर में बदलें युवा: राज्यपाल

कोर विश्वविद्यालय रुड़की के पहले दीक्षांत समारोह में बांटे मेडल व उपाधि

रुड़की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कोर विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को मेडल और उपाधि प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यायल में आयोजित ज्ञान समागम की स्मारिका का अनावरण भी किया।

दीक्षांत समोराह में राज्यपाल ने कहा आप सभी अपने जीवन के एक नए चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं, आपके समक्ष नई-नई चुनौतियां और अवसर होंगे। आप सभी अपनी मेहनत और कार्यकुशलता की चुनौतियों को अवसरों में बदलें। आज तेज गति से बदल रही दुनिया को देखते हुए हमें भी लीक से हटकर सोचना होगा। कहा कि आप रोजगार के लिए कतार में लगने की बजाय स्वयं रोजगार देने वाले बनें। विश्वास जताया कि इस संस्थान में प्राप्त ज्ञान और कौशल के बल पर विद्यार्थी उन चुनौतियों का सामना करने और उभरते अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम होंगे।

उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि मेडल एवं उपाधि प्राप्त करने वालों में हमारी बेटियों की संख्या अधिक है। आप उपाधि प्राप्त कर राष्ट्र, समाज और जनहित में कार्य करेंगे।यहां से निकलने के उपरांत आपको सोच, विचार और धारणा से कार्य करना होगा, आपकी जिम्मेदारियां और भी बढ़ने वाली है।

राज्यपाल ने कहा कि जिस प्रकार टेक्नोलॉजी दस्तक दे रही है। जिस प्रकार आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस, मेटावर्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, स्पेस, साइबर, नेरोटिक्स टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आपको बेहत्तर अवसर मिलने वाले हैं। कहा कि आज के युग में संवाद (कम्युनिकेशन) बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक भारत का है जिसमें हमारे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। नया भारत आज तेज गति से विकास यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। कहा कि भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यस्था बन चुका है और अब हम दुनिया की 3वीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनने पर अग्रसर हैं जिसमें युवाओं की बडी भागीदारी होगी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की प्रथम सेठ रोशन लाल जैन ट्रॉफी सत्र 2021-24 के लिए मुस्कान पाण्डेय, सत्र 2021-23 के लिए इशिका शर्मा और 2022-24 के लिए अभिषेक जैन को प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button