देशविविध

बहुत हुई गर्मी की मार, बस अब थोड़ा और इंतजार

मौसम विभाग की भविष्यवाणी, 11 से मिलने लगेगी कुछ राहत

Weather Update: कई दिनों तक जलती, तपती गर्मी से राहत मिलने की खबर आ रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हीट वेव (Heat Wave) के 11 जून को खत्म होने की भविष्यवाणी की है। देश के कुछ हिस्सों में प्री मानसून (Pre Monsoon) तो कुछ जगहों पर मानसून (Monsoon) दस्तक दे सकता है। उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी 11 के बाद बारिश के हल्के छींटे पड़ने से राहत मिलने का अनुमान है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसवर्ष केरल में दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने समय से पहले ही 29 मई को दस्तक दे दी थी। जो कि फिलहाल तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल तक पहुंच चुका है। कल तक इसके मुंबई पहुंचने के आसार बताए जा रहे हैं। यह भी कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बावजूद उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के राज्यों 11 जून को आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं। जिससे हीट वेव में जरूर कुछ राहत मिलेगी।

मानसून की आमद के इंतजार कर रहे लोगों को अगले एक-दो दिन जरूर गर्मी की ज्यादा मार झेलनी पड़ेगी, लेकिन उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते कुछ राहत अवश्य बसरेगी। हालांकि बताया जा रहा है कि पूरी राहत मानसून की बारिश से ही मिलेगी।

दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और विदर्भ के अधिकांश हिस्सों में पारा चढ़ा हुआ है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी कमोबेश गर्मी का ऐसा ही आलम है। भारतीय मौसम विभाग (प्डक्) के अनुसार 11 जून के बाद देश के कई हिस्सों में गर्मी से राहत मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पश्चिम बंगाल तक पहुंचे मानसून का हर जगह इंतजार हो रहा है। कल इसके मुंबई पहुंचने का अनुमान है। उसके बाद यहीं से मानसून मध्यप्रदेश होते हुए देश के बाकी हिस्सों में पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि फिलहाल मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड आदि में बारिश हो रही है। मौसम विभाग इसे प्री-मानसून बारिश बता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button