भोले महाराज के जन्मदिन पर पर्यावरण मित्र हुए सम्मानित

Rishikesh News : हंस फाउंडेशन और हंस कल्चरल सेंटर के संस्थापक अध्यात्मिक गुरु भोले महाराज के जन्मदिन पर पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। वहीं, 135 पर्यावरण मित्रों को छाता, थैला ओर मास्क प्रदान किए गए।
रविवार को आईएसबीटी परिसर में भोले महाराज के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े लोगों द्वारा अच्छे कार्य के लिए पर्यावरण मित्रों में हवलदार नरेश खेरवाल, सुलेखा वाल्मीकि, जितेंद्र भंडारी, सुरेन्द्र, विक्रम, विनोद व अजय धाकड़ को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं परिवहन महासंघ अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने कहा कि नगर की स्वच्छता में पर्यावरण मित्रों का सबसे बड़ा योगदान होता है। उनके प्रयासों से ही देश दुनिया तक शहर की सुंदरता पर अपनी राय रखते हैं। जो कि यहां के आम नागरिक के लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भोले महाराज की दीघार्यु की कामना की। साथ ही समाज और राज्य के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
मौके पर संयुक्त यात्रा रोटेशन समिति अध्यक्ष नवीन रमोला, टीजीएमओ क़े पूर्व अध्यक्ष बलबीर रौतेला, मदन कोठारी, राज्य आंदोलनकारी रुकम पोखरियाल, रेणु नेगी, ममता रमोला, आशुतोष तिवारी, मुकेश नेगी, भगवती प्रसाद रतूड़ी आदि मौजूद रहे।