उत्तराखंडसियासत

Breaking News: प्रीतम सिंह ने 3 न्यूज पोर्टल को भेजा नोटिस

उनके खिलाफ भ्रामक खबरें चलाने का आरोप, मुकदमा भी कराएंगे दर्ज

बोले- शिखंडियों की आड़ में प्रीतम सिंह की हत्या नहीं की जा सकती

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह (Pritam Singh) आज अपने खिलाफ जारी सियासी हथकंडों का जवाब देने के लिए मीडिया के सामने आए। अपने विरोधियों को दो टूक लहजे में कहा कि शिखडियों की आड़ लेकर प्रीतम सिंह की हत्या नहीं की जा सकती है। उन्होंने भ्रामक प्रचार को लेकर 3 न्यूज पोर्टल को मानिहानि का नोटिस जारी करने और मुकदमा दर्ज कराने की बात कहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को राजपुर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रीतम सिंह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा (Karan Mahara) के साथ मीडिया से मुखातिब हुए। कहा कि मेरा पूरा परिवार कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रहा और है। बावजूद इसके उनके कांग्रेस छोड़ने की भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। बताया कि 3 न्यूज पोर्ट्ल्स ने एक झूठ को आधार बनाकर उनके इस्तीफे की खबर चलाई।

प्रीतम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन आज उसका उपयोग गलत तरीके से किया जा रहा है। कहा कि उनके खिलाफ जारी अफवाहें किसी साजिश का हिस्सा भी हो सकती हैं। कहा- शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश में जिन्हें भी पार्टी की कमान सौंपी है, उन्हीं के नेतृत्व में आगे काम किया जाएगा।

प्रेसवार्ता में दो टूक कहा कि उनके ऊपर हमले करने वाले समझ लें कि- ‘शिखडियों की आड़ लेकर प्रीतम सिंह की हत्या नहीं की जा सकती है।’ प्रीतम ने खुद पर लगे गुटबाजी के आरोपों की जांच की मांग भी की। बताया कि गलत जानकारियों प्रसारित करने के मामले में 3 न्यूज पोर्ट्ल के खिलाफ मानहानि नोटिस जारी कर दिया है। जल्द ही मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रीतम सिंह के व्यक्तव्य का समर्थन किया। मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गरिमा दसौनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button