
Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए दोपहर 1 बजे तक 35.21 मतदान होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 बजे तक सर्वाधिक वोटिंग उत्तरकाशी जनपद में 40.12 फीसदी हुई है। पिथौरागढ़ में सबसे कम 29.68 प्रतिशत मतदान हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मसूरी विधानसभा में 1 बजे तक 34 प्रतिशत मतदान हुआ। रुद्रप्रयाग जिले की दोनों विधानसभा में 35 फीसदी मतदान की खबर है। दोपहर एक बजे तक देहरादून जिले में 34.94 मतदान हुआ। जनपद में चकराता में 1 बजे दोपहर तक 47 प्रतिशत और सबसे कम राजपुर में 30 प्रतिशत मतदान हुआ है।
11 बजे तक जनपदों में मतदान
1. हरिद्वार – 22.41 प्रतिशत
2. पिथौरागढ़ – 14.96 प्रतिशत
3. अल्मोड़ा – 15.04
4. उत्तरकाशी – 16.79
5. ऊधमसिंह नगर – 20.54
6. चमोली – 17.58
7. चंपावत – 17.88
8. टिहरी गढ़वाल – 16.6
9. देहरादून – 18.80
10. नैनीताल – 20.63
11. पौड़ी गढ़वाल – 16.46
12. बागेश्वर – 16.60
13. रुद्रप्रयाग – 19.39