देहरादूनयात्रा-पर्यटन

20 मई को हेमकुंट साहिब रवाना होगा पहला जत्था

मुख्यमंत्री धामी को दिया समारोह में शामिल होने का निमंत्रण

देहरादून। गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्हें 20 मई को पहले जत्थे के प्रस्थान पर प्रस्तावित समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रस्ट अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार हेमकुंट साहिब यात्रा को सुगम, सुरक्षित यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कहा कि शासन-प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है, ताकि दर्शन करने आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 20 मई को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में पहले जत्थे को हेमकुंट साहिब के लिए रवाना किया जाएगा। श्री हेमकुंट साहिब के कपाट इसवर्ष 23 मई खोले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button