
ऋषिकेश। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने आज रायवाला में श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल का उद्घाटन किया। कहा कि आम आदमी को अधिक सुगमता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने चिकित्सा सेवा की दिशा में ट्रस्ट की पहल की सराहना भी की।
गुरुवार को रायवाला में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) द्वारा अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, स्वामी चिदानंद सरस्वती, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा भी मौजूद रहे। इसबीच राज्यपाल ने कहा कि कहा कि ट्रस्ट का स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में यह मील का पत्थर साबित होगा। इसका लाभ क्षेत्रवासियों को भी होगा। उन्होंने अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं से भी आगे आने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने कहा कि परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है, पुण्य है। श्री सत्य सांई संजीवनी संस्था निष्काम भाव से सेवा कर रही है। अस्पताल के माध्यम से जरूरमंदों की राह आसान होगी।
इसबीच ट्रस्ट प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में मातृ एवं शिशु के उपचार से संबंधित सभी चिकित्सा सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। मौके पर संस्था के चेयरमैन सी. श्रीनिवास, ट्रस्टी विवेक गौड़, डॉ. ऋषिकेश, डॉ. उषा रतूडी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे।