ऋषिकेशदेहरादून

करोड़ों की स्टाम्प चोरी उजागर, सब रजिस्ट्रार निलंबित

देहरादून। जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर शासन ने ऋषिकेश के सब रजिस्ट्रार हरीश कुमार को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सविन बंसल के औचक निरीक्षण में उजागर हुई गंभीर अनियमितताओं के आधार पर की गई है।

पिछले महीने डीएम ने एसडीएम ऋषिकेश और जिला शासकीय अधिवक्ता (रा.) की मौजूदगी में सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश का निरीक्षण किया था। जांच में पाया गया कि उप निबंधक बिना सूचना अनुपस्थित थे। उनकी अनुपस्थिति में लिपिक द्वारा अवैधानिक रूप से पंजीकरण कार्य संपादित किया जा रहा था।

इस दौरान फर्जी कर्मचारी से विलेख पंजीकरण कराए जाने, पंजीकृत दस्तावेजों को महीनों-वर्षों तक लंबित रखने और मूल अभिलेख आवेदकों को समय पर वापस न करने जैसी गंभीर लापरवाहियां सामने आईं।

जांच में यह भी उजागर हुआ कि दून घाटी विशेष महायोजना-2031 के अंतर्गत औद्योगिक भूमि को आवासीय दरों पर छोटे-छोटे भूखंडों में विभाजित कर रजिस्ट्रियां की गईं, जिससे करोड़ों रुपये की स्टाम्प अपवंचना और राजस्व हानि की आशंका है। भारतीय स्टाम्प (उत्तराखंड संशोधन) अधिनियम 2015 की धारा 47क सहित प्रासंगिक नियमों की अनदेखी भी पाई गई।

जिला प्रशासन ने निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी थी, जिस पर अमल करते हुए शासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार और राजस्व हानि के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!