Pauri: आपदा प्रभावितों से मिले सांसद और कैबिनेट मंत्री

पौड़ी। आपदाग्रस्त कलुण में गुरुवार को सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से उनका हालचाल जाना। साथ ही सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होगी। कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री, मुआवजा राशि और आवास संबंधी सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा तेजी से जनता को राहत पहुंचाया गया है। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में विद्युत, पेयजल और मार्गों को सुचारु कर दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार आपदा पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उनकी समस्याओं के समाधान में पूरी गंभीरता से काम कर रही है। मौके पर विधायक राजकुमार पोरी, तहसीलदार दीवान सिंह राणा आदि मौजूद रहे।