उत्तराखंड

पश्चिम बंगाल सीमा पर उत्तराखंड का एक जवान शहीद

बाजपुर। पश्चिम बंगाल में कंचन पारा पोस्ट पर उत्तराखंड निवासी सेना के एक जवान के निधन की दुखद खबर है। बाजपुर का यह जवान 9 नवंबर को ही 15 दिनों की छुट्टियां बिताने के बाद ड्यूटी पर वापस लौटा था। इस खबर के बाद से परिवार सदमे में बताया जा रहा है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जनपद उधमसिंहनगर अंतर्गत बाजपूर के थापक नगला निवासी 1811 मीडिएम रेजीमेंट में तैनात प्रकाश सिंह पश्मिच बंगाल की पारा पोस्ट पर तैनात थे। सेना मुख्यालय ने उनके अकस्मात निधन की खबर परिवार को दी है। जिसके बाद परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है।


बताया जा रहा है कि प्रकाश सिंह दिवाली के दिनों में छुंट्टी पर घर आए थे। वह इसी महीने 9 नवंबर को ड्यूटी पर वापस लौटे। दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को ड्यूटी पर वापस लौट गए थे।


सेना के जवान प्रकाश सिंह की मृत्यु के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रकाश सिंह के परिवार में पत्नी और तीन साल की बालिका है। खबर के बाद उनके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button