ऋषिकेश

Rishikesh: नगर निगम ने मानसून से पहले शुरू की नालों की सफाई

ऋषिकेश। मानसून और डेंगू के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने ़क्षेत्र में नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया है। पहले दिन निगम ने स्थानीय पार्षदों की देखरेख में गीतानगर, अपर गंगानगर और मनसा देवी क्षेत्र में जेसीबी के माध्यम से सफाई कार्य शुरू किया है।

शनिवार को नगर निगम प्रशासन द्वारा मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर क्षेत्र मे सभी बड़े व छोटे नालों की सफाई का विशेष अभियान शुरू किया। अभियान के तहत गीता नगर, अपर गंगानगर और मनसा देवी मे नालों की सफाई वार्ड मेंबर की देखरेख में की जा रही है।

अभियान में निगम पार्षद दिनेश रावत गीता नगर, पायल बिष्ट अपर गंगानगर और विनोद नाथ मनसा देवी के साथ अभिषेक मल्होत्रा, अमित नेगी, सुभाष सेमवाल सफाई निरीक्षक और अमन कुमार सहायक नगर आयुक्त इस काम की निगरानी कर रहे हैं।

नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बीते साल नगर निगम ने मानसून से पहले सभी बड़े व छोटे नालों की सफाई करा दी थी, जिसके चलते क्षेत्र में जलभराव की घटना नहीं हुई। साथ ही डेंगू की रोकथाम में भी सहायता मिली थी। इसबार भी सभी नालों की सफाई का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button