ऋषिकेश

Rishikesh: युवाओं ने जंतर मंतर पर लाठीचार्ज का किया विरोध

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला द्वारा छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश, 23 जुलाई। छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम में देशभर के पेपर लीक मामलों और दिल्ली जंतर-मंतर पर छात्रों व युवाओं पर लाठीचार्ज का पूरजोर विरोध किया गया।

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि पेपर लीक से लाखों युवाओं की मेहनत, समय और भविष्य प्रभावित हुआ है। सरकार की जिम्मेदारी निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की है, लेकिन बार-बार की घटनाएं उसकी विफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावित अभ्यर्थियों को शीघ्र न्याय देने की मांग की।

छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल ने कहा कि सरकार को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनसे संवाद करना चाहिए। अन्य छात्रों ने भी युवाओं के हितों की रक्षा और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव राणा, बृजभूषण बहुगुणा, हिमांशु कश्यप, गौरव जोशी, विशाल भारती, जतिन राणा, कार्तिक, आशीष, वासु मालिक, अभिषेक पाल, दीपक, लक्की सिंह, अश्मित, अभिषेक राणा, अभिषेक राणा, अक्षत रावत, अमित कुमार, रोहित शर्मा, आदित्य जोशी, हिमांशु रावत, आयुष नेगी, सौरभ भट्ट, अंकित पंवार, राहुल बिष्ट, दीपक गुसाईं, मोहित नौटियाल, सचिन थपलियाल, नितिन रमोला, गौरव भंडारी, विकास राणा, अंशुल सेमवाल, हर्षित बहुगुणा, शिवम डोभाल, मनीष चमोली, अभिषेक कंडारी, विनय पंवार, कमल रौतेला, रवि बिष्ट, आकाश सजवाण, प्रियांशु गैरोला, यशपाल रावत, करण भट्ट, शुभम नेगी, अरविंद पंवार, विशाल उनियाल, निखिल डोभाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button