
शिखर हिमालय डेस्क
ऋषिकेश। युवा कांग्रेस की महानगर ईकाई ने शनिवार को प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में में बीते साढ़े चार वर्षों में बेराजगारी छह गुना बढ़ी है।
अभियान में युकां कार्यकर्ताओं के साथ ही आम युवाओं ने भी बोर्ड पर अपने हस्ताक्षर कर बढ़ती बेरोजगारी पर सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी ने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी सरकार ने युवाओं के साथ छलावा किया है। सरकार प्रदेश में रोजगार देने मे पूरी तरह से नाकाम रही है। प्रदेश में सिर्फ नेताओं के बेटा-बेटियों को ही नौकरियां दी गई हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा 2022 के चुनाव में भाजपा को इसका वाजिब जवाब देंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को भी प्रदेश के मौजूदा हालातों से अवगत कराया।
अभियान में युकां के जिला महासचिव राहुल पांडे, विस उपाध्यक्ष ऋषभ राणा, सौरभ वर्मा, आशीष शर्मा, तरुण सिंह, आशु सैफी, गौरव गोल्डी, मोनू प्रजापति, अंकुश प्रकाश, संदीप प्रजापति, आदित्य पाल, हिमांशु कश्यप, इमरान सैफी, अजय राजभर, आशीष था, अजय जायसवाल, अरविंद कुमार, सलमान खान, शालिनी, आरती, संध्या, विशाल भारती आदि मौजूद रहे।