ऋषिकेश
ऋषिकेशः त्रिवेणी कॉलोनी में बनेगा तार जाल तटबंध

ऋषिकेश, 28 जून। त्रिवेणी कॉलोनी में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक निधि से मंजूर 3.50 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित तार-जाल तटबंध निर्माण का भूमि पूजन किया।
विधायक अग्रवाल ने कहा कि बरसात के दौरान त्रिवेणी कॉलोनी में जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। तटबंध निर्माण से इस समस्या से निजात मिलेगी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों में सहयोग की अपील की। कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पार्षद रूपा देवी, देवदत्त शर्मा, किशन मंडल, राजकुमार राजभर, सूरज शर्मा, अमन जाटव, शिवम शाह आदि मौजूद रहे।



