ऋषिकेशसियासत

भाजपा द्वारा कांग्रेस का पुतला फूंकना हास्यास्पदः रमोला

ऋषिकेश। अंकिता भंडारी प्रकरण में भाजपा द्वारा कांग्रेस का पुतला फूंकने जाने को कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने हास्यास्पद बताया। आरोप लगाया कि भाजपा वीआईपी को बचाने के लिए इस तरह का स्वांग रच रही है।

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने जारी बयान में कहा कि सत्ता में भाजपा काबिज है, बावजूद इसके अंकिता मामले में कथित वीआईपी की जांच के बजाए कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप मढ़ना शर्मनाक है। भाजपा सरकार और उसके नेता वीआईपी को बचाने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने ने सवाल उठाया कि सरकार यदि उत्तराखंड की बेटियों के प्रति इतनी संवेदनशील है तो मामले की सीबीआई जांच क्यों नहीं कराना चाहती है? रमोला ने कहा कि कांग्रेस का पुतला फूंका जाना जनता का ध्यान भटकाने का उपक्रम मात्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!