Rishikesh: स्वच्छ वायु जागरूकता को विद्यार्थियों हुए सम्मानित

ऋषिकेश, 09 अक्टूबर। नगर निगम के तत्वावधान में लक्ष्य सोसाइटी ने विद्यालयों में स्वच्छ वायु जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत चित्रकला, पोस्टर पेंटिंग, स्लोगन और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
अभियान के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में महापौर शंभू पासवान ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
कहा कि वायु प्रदूषण कम करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और समाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने की अपील की।
प्रतियोगिताओं में एसडीएमआईसी की पूजा शाह ने प्रथम, ओंकारानंद मॉन्टेसरी की सारा ने द्वितीय और नव चेतना विद्यालय की अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, वर्षभर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों के आयोजन और दस्तावेजीकरण के लिए आईडीपीएल इंटर कॉलेज को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री अवॉर्ड दिया गया। अभियान में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में उपनगर आयुक्त अंकिता जोशी, सीमा डेंटल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अमित गुप्ता और लक्ष्य सोसाइटी के विक्रम रावत और सुनील थापा आदि मौजूद रहे।



