
ऋषिकेश। रामाज्ञा स्कूल ऑफ ग्रुप नोएडा में आयोजित इन्विटेशनल ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में ऋषिकेश के 08 खिलाड़ियों ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर देवभूमि का नाम रोशन किया।
शुकवार को दूनमार्ग स्थित उत्तराखंड कराटे एकेडमी में विजेता खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजे नेगी, कराटे कोच राजेन्द्र गुप्ता और आचार्य द्वारिका प्रसाद भट्ट ने सम्मानित किया। राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि नोएडा में दस से ग्यारह अगस्त के बीच आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में 8 राज्यो के 530 प्रतिभावन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
उन्होंने बताया कि ऋषिकेश के अविरल थपलियाल, रोहित जोशी, आराध्य थपलियाल, संचित मालवा, सिमरन पांडेय ने गोल्ड मैडल और केशव सिंह, प्राची गेरा, आस्था पोखरियाल ने कांस्य पदक हासिल किया।
कार्यक्रम में संजीव चौधरी, महेश भट्ट, सागर ठाकुर, मोहन सिंह राणा, वरदान वर्मा, सुमित कुमार, चिराग़ धमीजा, आकाश उनियाल, लक्ष्मण साहनी, श्रीयांश जोशी, कृष्ण जाटव आदि मौजूद रहे।