ऋषिकेशलोकसमाज

साहित्यकार महेश चिटकारिया ‘रीता शर्मा स्मृति सम्मान 2024’ से सम्मानित

• आवास विकास में धरातल और आवाज साहित्यिक संस्था द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

ऋषिकेश। धरातल संस्था की ओर से वर्ष 2024 के लिए साहित्यकार और पर्यावरण सचेतक महेश चिटकारिया को रीता शर्मा स्मृति सम्मान से नवाजा गया।

आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आवाज साहित्यिक संस्था के सहयोग से आयोजित समारोह में धरातल के अध्यक्ष जनकवि डॉ. अतुल शर्मा ने संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। बताया कि हर वर्ष किसी एक शख्सियत को सम्मान प्रदान करना आमजन से जुड़े रहने का एक प्रयास है। इससे पूर्व गायिका संगीता ढौंडियाल, डॉ. अनिल रतूड़ी, प्रकाशक रानू बिष्ट, शिक्षाविद निशांत थपलियाल, कवि जयकृष्ण पैन्यूली, पत्रकार दुर्गा नौटियाल, साहित्यकार प्रबोध उनियाल, डॉ. सुनील थपलियाल, डॉली डबराल, माहेश्वरी कनेरी, रंगकर्मी जहूर आलम, सुशील यादव और पूनम शर्मा को यह सम्मान दिया जा चुका है।

समारोह में विशिष्ट अतिथि पूर्व दर्जामंत्री रविन्द्र जुगरान, डॉ. अतुल शर्मा, प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, धरातल की संस्थापक रेखा शर्मा, संयोजक रंजना शर्मा ने महेश चिटकारिया को सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र प्रदान किया। वहीं मौके पर आवाज साहित्यिक संस्था ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पूर्व अधिशासी अभियंता महेन्द्र सिंह को भी सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में महेश चिटकारिया ने कहा कि सम्मान प्राप्त करना व्यक्ति के लिए उसकी जिम्मेदारी बढ़ा देता है। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य माना की यह एक श्रेष्ठ सम्मान उन्हें प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर रंगकर्मी, लेखक और कवि सत्येंद्र चौहान के गढ़वाली कविता पोस्टर ‘ऋषिकेश दर्शन’ का लोकार्पण भी किया गया।


इस अवसर पर आचार्य रामकृष्ण पोखरियाल, डॉ. सुनील थपलियाल, धनेश कोठारी, विशेष सक्सेना, अरुण जैन, गोपाल वोहरा, गौरव वर्मा, डा. ऋचा कुमारी, रीना उनियाल, आशुतोष डंगवाल, ज्योति चिटकारिया, नरेन्द्र कैथोला, एसके पांडे, मनोज मलासी, रामगोपाल रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button