उत्तराखंडचुनावदेशसियासत

‘प्रियंका’ पर पलटवार, क्या बोले सीएम ‘धामी’

Uttarakhand Election 2022: देहरादून। आज कांग्रेस का घोषणापत्र और वर्चुअल रैली को संबोधित करने उत्तराखंड पहुंची पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जहां भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, तो पलटवार करने में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पीछे नहीं रहे। धामी ने प्रियंका के स्लोगन ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ को लेकर ही घेरते हुए तंज कसा।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत अपने चरम की ओर बढ़ चली है। भाग्य आजमा रहे तमाम दल और उनके लीडर अपने पक्ष में हवा बनाने की जद्दोजहद में डटने लगे हैं। आज प्रियंका गांधी ने देहरादून में कांग्रेस का घोषणा पत्र ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ जारी किया। इसके बाद उन्होंने एक वर्चुअल रैली को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश की बदहाली के साथ ही मौजूदा सरकार की नीतियों पर भाजपा को जमकर निशाना बनाया।

दूसरी तरफ प्रियंका के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रियंक गांधी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। कहा कि प्रियंका एक तरफ कहती हैं कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’, लेकिन वह खुद तो कहीं से लड़ नहीं रही हैं। पूरे देश मे प्रियंका बोल रही हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, लेकिन खुद क्यों लड़ने से डर रही हैं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button