आठ करोड़ में होगा सिंचाई नहरों का जीर्णोद्धार

ऋषिकेश, 27 जून। खैरी खुर्द, गढ़ी मयचक, श्यामपुर, खैरी कला, छिद्दरवाला, खदरी, गुमानीवाला और सिराई ग्रामसभा में आठ करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई नहरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। शनिवार को भट्टोंवाला में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया।
पूर्व प्रधान दीपा राणा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय से नहरों के जीर्णोद्धार की मांग की जा रही थी। निर्माण कार्य के बाद किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
अधिशासी अभियंता दिशांत गुप्ता ने बताया कि जीर्णोद्धार के तहत नहरों की सफाई, मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और नई संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। ताकि सिंचाई के लिए पानी का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित हो सके।
मौके पर सहायक अभियंता सुरेंद्र श्रीकोटी, अपर सहायक अभियंता हेमंत पठोई, अपर सहायक अभियंता संजीव चौहान, पुष्पा ध्यानी, दीपक महर, किशोर पैन्यूली, मानवेंद्र कंडारी, मनीराम रयाल, गोविंद सिंह मेहर, माधुरी जुगलान, पूनम व्यास, उमेद रौथान, सीमा पयाल, सतपाल राणा, रविंद्र रमोला, संजय राणा, अर्चना व्यास आदि मौजूद रहे।



