
ऋषिकेश, 02 जुलाई। कांग्रेस के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
बुधवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने ललित मोहन मिश्र को विधिवत पदभार सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने मिश्र के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। विश्वास जताया कि कांग्रेस 2027 में जीत का परचम लहराएगी।
वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कार्यकर्ताओं और शहरवासियों का आभार जताया। कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और पार्टी हाईकमान के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
मौके पर जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, पीसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला, राजपाल खरोला, दीप शर्मा, विजय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, महंत विनय सारस्वत, चंदन पंवार, अरविंद जैन, शैलेन्द्र बिष्ट, राकेश अग्रवाल, राजकुमार तलवार, सतीश शर्मा, मनीष शर्मा, देवेश्वर रतूड़ी, मदन शर्मा, भगवती प्रसाद सेमवाल, सूरत कोहली, राजेंद्र कोठारी, रवि जैन, देवेंद्र प्रजापति, भगवान पंवार, सिमरन उप्पल, सरोजनी थपलियाल, अभिनव मालिक, सत्या कपरूवाण, पुष्पा मिश्रा, मधु जोशी, रुकम पोखरियाल, शिव प्रसाद भट्ट, मनोज गुसाईं, विजयपाल रावत, भरत शर्मा, विवेक तिवारी, दीप सुनेजा, सुनील प्रभाकर, ऋषि सिंघल, अशोक शर्मा, ब्रिज बहुगुणा, सिंहराज पोसवाल, लक्ष्मण चौहान, दिग्विजय सिंह, हरि नेगी, सुनील गुप्ता, नागेंद्र मिश्रा, महेश सिंगर, संजय भारद्वाज, प्रवीण गर्ग, विनोद रतूड़ी, गौरव यादव, सुमित चौहान, कमला प्रधान, चंद्रकांत जोशी, उमा ओबेरॉय, दिनेश अरोड़ा, राजेश मनचंदा, नवीन गांधी, जगमीत सिंह, राजकुमार मरवा, मनोज शर्मा, विश्वजीत अधिकारी, प्रिंस सक्सेना, राकेश वर्मा, राजेश शाह, सौरभ वर्मा, विनोद बिष्ट, विकास ग्रोवर, विनोद चावला, किशोर मेहता, घनश्याम डग, रजत भोला, सुनील खुराना, सावन खुराना, प्रदीप गुप्ता, प्रिंस सक्सेना, हिमांशु जाटव, शिवम अग्रवाल, हिमांशु कश्यप, कुंवर पाल प्रजापति, अमित जाटव आदित्य झा, मानव रावत, तरुण त्यागी आदि मौजूद थे।



