धर्म कर्म

Rishikesh: रामानंदाचार्य जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

ऋषिकेश। विरक्त वैष्णव मंडल समिति की ओर से जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य की 724वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। दो फरवरी को शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर नारायण आश्रम शीशमझाड़ी में विभिन्न संगठनों की बैठक आयोजित की गई।

रविवार को आयोजित बैठक की जानकारी डॉ. स्वामी नारायण दास ने दी। बताया कि बीते वर्षों की तरह इसबार भी स्वामी रामानंदाचार्य की जयंती पर तीर्थनगरी में दो फरवरी को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। कहा कि श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद धर्मानुयायियों में उत्साह खासा उत्साह है।

उन्होंने बताया कि दो फरवरी को सुबह नौ बजे रामानंद आश्रम मायाकुंड से आरंभ शोभायात्रा शहर चक्रमण के बाद पुनः रामानंद आश्रम में पहुंचकर संपन्न होगी। मध्याह्न 12 बजे आश्रम में संतों के प्रवचन और उसके बाद भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बताया कि शोभायात्रा में संत महात्माओं के साथ सामाजिक, राजनितिक और व्यापारी संगठनों के लोगों के अलावा संस्कृत विद्यालयों के छात्र शामिल होंगे।

बैठक में महामंडलेश्वर ईश्वर दास, महामंडलेश्वर वृंदावन दास, महंत सुरेशानंद, महंत सुखबीर सिंह, डॉ. जनार्दन करवान, डॉ राधा मोहन दास, चेतन शर्मा, राम चौबे, योगी दीपक दास, मनोहर चौधरी, मनमोहन सचदेवा, अमित सक्सेना, मौनी बाबा कोतवाल, नवीन भट्ट, गोविंद शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button