
ऋषिकेश। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने स्थानीय खेल प्रतिभागों को सम्मानित किया।
दूनमार्ग स्थित महासभा के कार्यालय में मेजर ध्यानचंद की स्मृति में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। महासभा अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, स्थानीय खेल प्रतिभाओं और खेल प्रेमियों ने मेजर ध्यानचंद को नमन किया। उन्होंने केंद्र सरकार से मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग भी की।
इसके बाद महासभा की ओर से डॉ. नेगी ने कराटे कोच राजेंद्र गुप्ता, शिवानी गुप्ता, भारतीय जूनियर फुटबाल टीम के कप्तान अभिषेक रांगड़, फुटबॉलर अशोक जैन और एथलीट आर्यन बिष्ट शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
मौके पर संस्कृतिकर्मी विकास रयाल, समाजसेवी नरेश उनियाल, बालकृष्ण बेलवाल, अंजली वर्मा, पंकज गुसाईं आदि भी मौजूद रहे।