Rishikesh: मानसून से पहले पूरे हों बाढ़ सुरक्षा के कार्यः प्रेमचंद

ऋषिकेश, 22 जून। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मानसून के मद्देनजर क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का मौका मुआयना किया। निर्देश दिए कि बाढ़ सुरक्षा के कार्य निर्धारित समय और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
रविवार को विधायक अग्रवाल सिंचाई विभाग द्वारा रायवाला स्थित अडवाणी प्लाट, गोहरीमाफी और खदरी खड़कमाफ में चैनलाइजेशन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। कहा कि मानसून के दौरान जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, कोई लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, आवश्यकता पर अतिरिक्त संसाधन जुटाने को भी कहा।
मौके पर रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, बीडीसी अनूप नेगी, पंचायत सदस्य गौरव चौहान, अनीश, हरीश नेगी, बलवीर नेगी, गोहरीमाफी प्रधान ज्योति सेमवाल, रोहित नौटियाल, देवेंद्र सेमवाल, रामचंद्र जोशी, नारायण सिंह कैंतूरा, सूरत सिंह नेगी, स्वरूप सिंह पुंडीर, मोहन सिंह रावत, सुन्दरमणि शास्त्री, लाखीराम रतूड़ी, गुड्डी देवी, अखिलेश मित्तल, सिंचाई विभाग के उपखंड अधिकारी सुरेंद्र श्रीकोटी, कनिष्ठ अभियंता अखिलेश झींकवान आदि मौजूद रहे।



