स्वास्थ्य

सत्य साई संजीवन अस्पताल से जुड़ा एक नया अध्याय

पलवल (हरियाणा)। श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की ओर से आयोजित गिफ्ट ऑफ लाइफ समारोह में अस्पताल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथएक नया अध्याय जुड़ा है। जिसमें 1,10,000 ओपीडी परामर्श, 11,000 बच्चों की हृदय शल्य चिकित्सा और उपचारों का का रिकॉर्ड बनाया गया है।

इस अवसर पर हिसार की एक विशेष बालिका दक्षिता शर्मा को सम्मानित किया गया। जिनकी प्रेरक जीवन यात्रा ने हर किसी का दिल छू लिया। रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में 22 नवंबर 2015 को ऑपरेशन करवाने के बाद दक्षिता ने आईसीयू में 100 दिनों से अधिक समय तक संघर्ष किया। आज वही बच्ची पूरे हरियाणा की शान बन चुकी है। जिसने 2024 की अखिल भारतीय ओपन कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

समारोह के मुख्य अतिथि युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता, खेल और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों, पैरा-मेडिकल और गैर-चिकित्सा स्टाफ के समर्पण और निष्ठा की सराहना की। कहा कि पलवल में किया जा रहा यह कार्य राज्य और देश की शान है। कहा, “मानव सेवा ही माधव सेवा है।“ इस उन्होंने डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए। वहीं उन्होंने अस्पताल स्टाफ के लिए कंप्यूटर स्किलिंग लैब का उद्घाटन भी किया।

श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन सी. श्रीनिवास ने अस्पताल के स्थापना की कहानी साझा की। जो नवंबर 2016 में हरियाणाएक “उपचार के मंदिर“ के रूप में प्रारंभ हुआ। उन्होंने इस सेवा कार्य को साकार करने में हरियाणा की जनता के सहयोग का आभार व्यक्त किया।

मौके पर ट्रस्ट अधिकारी गौरव भारद्वाज ने गौरव गौतम, चेयरमैन सी. श्रीनिवास, ट्रस्टी विवेक एन. गौड़ और स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button