ऋषिकेश

100वें दिन भी बुलंद हुई शहीद स्मारक निर्माण की मांग

ऋषिकेश, 07 जुलाई। नेपाली फार्म तिराहे पर शहीद स्मारक के निर्माण की मांग को लेकर जारी धरने को 100 दिन पूरे हो गए। इस दौरान विभिन्न जन संगठनों ने पार्क में महापंचायत की।

महापंचाय में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यहां शहीद स्मारक बनाया जाना चाहिए। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुधीर राय रावत ने कहा कि आंदोलनकारियों के सम्मान की अनदेखी स्वीकार नहीं है। सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

महापंचायत संयोजक शीशपाल पोखरियाल ने कहा कि 100 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन के बाद भी सरकार का कोई निर्णय नहीं लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। यूकेडी नेता मोहन असवाल ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के इतिहास को संरक्षित रखना आने वाली पीढ़ियों के लिए आवश्यक है।

महापंचायत में यूकेडी के आनंद सिंह रावत, सीपीआई के धर्मानंद लखेड़ा, कांग्रेस के भगवती प्रसाद सेमवाल ने भी विचार रखे। मौके पर कृपाल सिंह रावत ‘सरोज’, अरुण थपलियाल, शंकर दयाल धनाई, चित्रपाल सजवाण, गौतम सिंह राणा, कुलदीप सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह रावत, शैलेंद्र मिश्रा, बलदेव सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह पवार, हरीश चौधरी, चंद्रकांत अरोड़ा, दीपक पंवार, राहुल कलूड़ा, परवीन, कुबेर सिंह रावत, सुरेंद्र नेगी, राशिपाल सिंह सैनी, हिमांशु पंवार, विनोद चौहान, विजयपाल कुलड़ा, रमेश रतूड़ी, रविंद्र प्रकाश, पंचम सिंह पंवार, गुलाब सिंह रावत, यशपाल असवाल, गुरचरण सिंह गोल्डी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button