
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी है। उनपर सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है। कहा कि ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में जल्द ही वृद्धि जाएगी। साथ ही ब्लॉक प्रमुखों की निधि बढ़ाने पर आंकलन कर निर्णय लेने की बात कही।
सीएम धामी ने यह बात मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ब्लॉक प्रमुखों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान कही। कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही है। कृषि, बागवानी, पर्यटन आदि के क्षेत्र में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। नई पर्यटन नीति लाई गई है। होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।
स्ीएम ने उत्तराखंड अटल आयुष्मान योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार को 05 लाख रुपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। राज्य में अन्त्योदय कार्ड धारकों को साल में 03 सिलेंडर मुफ्त दिए जा रहे हैं। यह सुविधा राज्य के 01 लाख 81 हजार गरीब परिवारों को दी जा रही है। एप्पल एवं कीवी मिशन पर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। दालचीनी व तिमुर को भी मिशन के रूप में लिया गया है।
मौके पर अपर सचिव पंचायती राज ओमकार सिंह, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष दर्शन सिंह दानू, संरक्षक गोविन्द सिंह दानू आदि मौजूद थे।