ऋषिकेशसियासत

Rishikesh: महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला

ऋषिकेश। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से जनता को बढ़ती महंगाई से राहत देने की मांग की।

रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के बाहर जुटे कांग्र्रेसजनों ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला आग के हवाले किया। मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह और पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थ, शिक्षा और इलाज जैसी आवश्यक सेवाएं आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं।

महिला नेत्री पुष्पा मिश्रा और मधु जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार के “अच्छे दिन” के वादे के विपरीत आज मध्यम वर्ग और गरीब परिवार घर का बजट संभालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अन्य कांग्रेसजनों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ रही है, जिसका असर खाद्य सामग्री समेत रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।

प्रदर्शन में मदन मोहन शर्मा, चंदन सिंह पंवार, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, मनोज गुसाईं, देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, रुकम पोखरियाल, बृजभूषण बहुगुणा, सिंहराज पोसवाल, हरि नेगी, संजय भारद्वाज, जगजीत सिंह, गौरव यादव, भूपेंद्र राणा, सुमित चौहान, सुमन, ममता देवी, सीता देवी लालमनी देवी, विश्वजीत अधिकारी, सौरभ वर्मा, हिमांशु जाटव, मानव रावत, नसीम आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button