![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2022/11/27-nov-2022-Rishikesh_Anshan.jpg)
Justice for Ankita : ऋषिकेश। युवा न्याय संघर्ष समिति के बैनर पर अंकिता हत्याकांड को लेकर सामुहिक आमरण अनशन शुरू। आज से समिति के 5 लोग अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे। उधर, पिछले छह दिनों से आमरण अनशन पर बैठी सरोजनी थपलियाल का स्वास्थ्य बिगड़ने पर प्रशासन ने बीती रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
कोयलघाटी में जारी आंदोलन के 46वें दिन पूर्व घोषित निर्णय के तहत कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, समिति अध्यक्ष संजय सिलस्वाल, वंदेमातरम ग्रुप के जितेंद्र पाल पाठी, किसान नेता यशवंत सिंह रावत और सूरज कुकरेती ने बेमियादी अनशन शुरू किया। जबकि क्रमिक अनशन के 12वें दिन पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव राणा, राज्य आंदोलनकारी जया डोभाल और लक्ष्मी बुड़ाकोटी बैठे।
इसबीच टिहरी से आए राज्य आंदोलनकारी देवेंद्र नौडियाल और जिला पंचायत सदस्य उत्तरकाशी प्रदीप भट्ट ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह अपने स्वाभिमान के लिए अंकिता आखिरी दम तक लड़ी, वैसे ही हमें भी उसकी सीख को जिंदा रखकर संघर्ष को आगे बढ़ाना है। न्याय मिलने तक हमारा संघर्ष भी जारी रहेगा।
इस मौके पर पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, शीशराम कंसवाल, मनोज गुसाईं, विमल नौटियाल, नवीन प्रसाद भट्ट, अरविंद जैन, आदित्य पंवार, प्रभु दयाल शर्मा, बलदेव सिंह नेगी, रामेश्वरी चौहान, लक्ष्मी कठैत, कुंती गुसाईं, पूर्णिमा बडोनी, विमला, स्वरूपी देवी, जन्मदेई रावत, कमलेश जखमोला, अमर सिंह बिष्ट, जितार सिंह बिष्ट, मदन सिंह राणा, गौरव राणा, रेशमा गोस्वामी, चंद्रकांता जोशी, सुंदरी डंगवाल, शीला देवी कुकरेती, राम पुकार, अशोक शर्मा, हिमांशु रावत, चंद्र प्रकाश, हरिओम यादव, पीयूष यादव, विक्रम भंडारी, आशुतोष डंगवाल, सुमित त्यागी आदि ने धरना दिया।