ऋषिकेशहादसा

शिवपुरी में तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 7 घायल

Breaking News : ऋषिकेश। चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम शिवपुरी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में चालक-परिचालक समेत 27 लोग सवार थे। दुर्घटना में सात यात्री घायल हो गए, जबकि अन्य सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार बस संख्या यूके14 पीए 0605 बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही थी। इसी दौरान चालक की ओर की खिड़की अचानक खुल गई। चालक खिड़की बंद करने का प्रयास कर रहा था, तभी बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। घटना के समय सड़क पर निर्माण कार्य भी चल रहा था।

हादसे के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया। पुलिस ने बताया कि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

घायलों में सोनम गुप्ता (28), मुन्नी देवी (56), चंद्र प्रकाश गुप्ता (62), संजय चौरसिया (59), सीता देवी (38), कुमारी शबनम (32) और मनीष गिरी (44) शामिल हैं। सभी घायल लखीमपुर खीरी के निवासी बताए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button