अल्मोड़ाऋषिकेशहादसा

ऋषिकेशः गंगा नदी में नहाते समय डूबा अल्मोड़ा का युवक

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र के मस्तराम घाट पर गंगा नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने स्कूबा डाइविंग की मदद से युवक के शव को नदी से बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर में करीब 02:34 बजे थाना लक्ष्मणझूला से एसडीआरएफ ढालवाला को सूचना मिली कि एक व्यक्ति के गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया है। एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची।

सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम के डीप डाइवर प्रदीप रावत ने गंगा नदी में लगभग 20 फीट की गहराई में जाकर कड़ी मशक्कत के बाद डूबे हुए युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान सूरज सिंह (25) पुत्र माधव सिंह, निवासी पट्टी वौरमला, भौनखाल, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है।

मौके पर युवक के साथियों ने बताया कि वह ऋषिकेश के एक होटल में शेफ का काम करता था। एसडीआरएफ ने आवश्यक कार्यवाही के बाद शव पुलिस के सुपुर्द किया। रेस्क्यू टीम में एसआई सुरेंद्र कुमार, रमेश उनियाल, प्रदीप रावत, सुमित नेगी, यशपाल और रवींद्र शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button