Rishikesh Assembly Chunav 2022: ऋषिकेश। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉ. राजे सिंह नेगी ने आज रैली के जरिए हरिपुरकलां में अपनी जमीनी ताकत दिखाई। इस दौरान आम लोगों के साथ संत समाज भी उनके समर्थन में सड़कों पर उतरा। नेगी ने कहा कि जनता इसबार के चुनाव में कुछ खास लोगों के सेवक को नहीं बल्कि ‘जनसेवक’ को चुनेगी। रैली के दौरान उनके सर्मथन के लिए आई दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष राखी विडलान ने भी जनता से वोट मांगा।
आप कैंडिडेट राजे सिंह नेगी ने आज कार्यकर्ताओं और आम लोगों के भारी समूह के साथ हरिपुरकलां में रैली निकाली। रैली के दौरान अपने आश्रमों से निकलकर संत समाज के कई संत महात्मा भी उन्हें समर्थन और आशीर्वाद देने सड़कों पर आए। वहीं, जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ा तो राजे नेगी के समर्थन में जनता भी खुलकर अपने घरों से बाहर निकलकर उनके साथ-साथ चली। जिससे कार्यकर्ताओं का जोश भी दोगुना हो गया।
रैली के दौरान दिल्ली असेंबली की उपाघ्यक्ष राखी बिडलान ने कहा कि उत्तराखंड को अब उसके सपनों को साकार करने वाली सरकार चाहिए। 20 साल वह कांग्रेस और भाजपा को दे चुकी है। जिसमें उनके दो दशक का समय बेकार चला गया। कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में काम किया, तो जनता ने तीन बार उसे सत्ता सौंपी। उत्तराखंड में सरकार बनेगी और जनता काम के आधार पर बार-बार उसे ही चुनेगी।
आप प्रत्याशी राजे सिंह नेगी ने कहा कि उन्हें मिल रहे अभूतपूर्व समर्थन से राष्ट्रीय दल घबरा चुके हैं। अपनी हार को करीब देखकर अब आप के खिलाफ अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। कहा कि जनता इसबार जनसेवक चुनने को तैयार है, कुछ खास लोगों के सेवक को विधानसभा भेजने के लिए नहीं।
उन्होंने जनता से कहा कि कहा कि आज यदि प्रलोभनों में आ गए, आप अपना ही भविष्य को नुकसान पहुंचाएंगे। कहा कि राष्ट्रीय दलों के पास कोई विजन नहीं। जबकि आप ने अपना वचनपत्र पहले पूरे लेखाजोखा देखने के बाद तय किया है। जनता आप पर भरोसा भी कर रही है।